
समाज कल्याण कार्यालय में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, देर से आने पर नोटिस
जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया और कामकाज की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक तय समय से देर से कार्यालय पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने साफ कहा कि सरकारी काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों के काम समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि जनता को परेशानी न हो। साथ ही कार्यालयों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने पर जोर दिया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Live Cricket
Live Share Market



