बिलासपुर 15 जनवरी 2021।पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी व पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल की उपस्थिति मेँ बिलासपुर रेंज के सभी जिलों बिलासपुर, मुंगेली ,गौरेला पेंड्रा मरवाही रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा के राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों व विवेचको के लिए साइबर अपराध से जुड़े वेबिनार का आयोजन आज किया गया। जिसका औपचारिक शुरुआत बिलासा गुड़ी में पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी के द्वारा किया गया।
उक्त वेबिनार में साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित सभी बिन्दुओ मेँ विस्तृत व सूक्ष्मता से जानकारी दी गई। HDFC BANK के सभी अधिकारिओ ने उक्त कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
कल के परिदृश्य मेँ साइबर अपराधों मेँ अन्वेषण अत्यंत प्रासंगिक हो गया हैं। बिलासपुर पुलिस द्वारा पूर्व मेँ साइबर जागरूकता के लिए “साइबर मितान अभियान” भी वृहद रूप से चलाया गया था जिसमे लाखो जनता ने अपनी सहभागिता दी थी।
कल थानों के जांच अधिकारियों को बैंक फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन लेन देन के फ्रॉड के संबन्ध में विवेचना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।ताकि पुलिस ऐसे मामलों में पीड़ित की शीघ्र मदद कर सके।