रतनपुर 10 अगस्त 2020। इलाहाबाद से आ रही राजधानी बस ने दो स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मार दी है । टक्कर इतनी जोरो की थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। वंही दूसरा घायल है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।
राजधानी बस क्र UP 72 AT 7356 इलाहाबाद की ओर जा रही थी जिसने रतनपुर नया बस स्टैंड के पास में स्कूटी क्र CG 12 BB 5357 पर सवार दो व्यक्तियों को एक्सीडेंट कर दिया ।जिसमें एक व्यक्ति अजय केरकेट्टा पिता शत्रुघ्न उम्र 24 वर्ष सा पसान थाना पसान की मौके पर मृत्यु हो गई है। अन्य व्यक्ति किरण यादव ग्राम पेंडरवा का रहने वाला घायल बताया जा रहा है।