बिलासपुर 02 अप्रेल 2021। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर मध्य मण्डल महिला मोर्चा की स्वाति गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है।
स्वाति पूर्व में बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्र संघ सह सचिव रह चुकी है । वह छात्र जीवन से ही छात्राओं व महिलाए के अधिकारी को लेकर सक्रिय रही है । वर्तमान में कई सामाजिक संगठनो व एनजीओ से जुड़कर समाज की महिलाए के लिए लगातार कार्य करते आ रही है। जिसे देखते हुए संगठन के द्वारा उन्हें यह जवाबदारी सौपी गई है।
स्वाति को महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद बोलर,महिला मोर्चा की अध्यक्ष सन्तोषी देवांगन ,पार्षद बन्धु मौर्य, अमरदीप बोलर,आशीष मिश्रा आदि लोगों ने प्रशन्नता व्यक्त की है।