बिलासपुर 18 अप्रेल 2021। इस कोरोना महामारी ने जंहा पूरे बिलासपुर शहर को अपनी चपेट में ले रखा है। शहर के सभी सरकारी अस्पतालों के बेड़ भरे पड़े हुए है। गरीब ,मजदूर, मध्यमवर्ग के लोग जंहा परेशान हो रहा है ऐसे में विधायक शैलेष पाण्डेय आम आदमियों के लिए इस कोरोना काल में श्रवण कुमार बनकर आये है।
उनके द्वारा लोगों को हरसंभव मद्दत पहुचे जा रही है। किसी को ऑक्सीजन की जरूरत है ,किसी को हॉस्पिटल में बेड़ नही मिल पा रहा है ,तो किसी को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है, तो किसी को अर्जेंट रेमदेसीवीर इंजेक्शन की जरूरत है,किसी को खाना नही मिल रहा है। यह सारी व्यवस्थाएं हर संभव प्रयास कर उनके द्वारा लोगो के लिए की जा रही है।
जंहा इस कोरोना काल मे अधिकारी /कर्मचारी अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर छिपे बैठे है या कॉल नही उठा रहे है, तो कुछ लोग जंहा काला बाजारी कर मुनाफाखोरी करने में लगे है, ऐसे में शहर विधायक आम लोगों की एक कॉल पर सेवा के लिए उपलब्ध है।
हालांकि जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ा हुआ है हमारी तैयारी उस तरह की नही है लेकिन एक जनप्रतिधि के रूप में विधायक शैलेष पाण्डेय के द्वारा की जा रही आम लोगो की मद्दत अत्यंत ही सराहनीय है।