11 मार्च महाशिवरात्रि से 15 दिवसीय मल्हार मेले का आगाज

Global36garh न्यूज  संवाददाता

मस्तुरी 11 मार्च 2021 – ऐतिहासिक व पुरातात्विक नगरी मल्हार में जागरण कर जलाभिषेक किया गया ।तपोभूमि कहे जाने वाले इस भारत में कई शिव मंदिर ऐसे हैं जो लोगों की आस्था का केंद्र है। उसमें से एक पातालेश्वर महादेव को भी माना जाता है महाशिवरात्रि पर मल्हार नगर पंचायत के पातालेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के भक्तों का तांता लगा रहा ,मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई है ।

साथ ही दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ,सुबह से ही भक्त जलाअभिषेक कर बेलपान चढ़ाएं तथा शिवालय के चारों ओर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते नजर आए। मेले की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत सीएमओ सत्य देवांगन ,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार,चौकी प्रभारी हेमंत पाटले ,स्वास्थ्य विभाग व एन एस एस की टीम लगी हुई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close