बिलासपुर, 26 अप्रैल, 2021। मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंस से बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के 25 नगरपालिका परिषद् के अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण की स्थिति, नियंत्रण के उपायों, टीकाकरण की प्रगति, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी व उन्हें क्वारांटाइन करने, होम आइसोलेशन की व्यवस्था आदि की समीक्षा की।
बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलमेरमंगई डी. भी शामिल हुए।
बिलासपुर जिले के रतनपुर और तखतपुर नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने चर्चा की। मुख्यमंत्री ने नगरपालिका परिषद् क्षेत्र में बनाये गये कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
रतनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के लिये लगातार मुनादी कराई जा रही है। बस-स्टैंड में भी कोविड जांच की व्यवस्था है। बाहर से आने वालों को क्वारांटाइन पर रहने के लिये भी मुनादी कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने रतनपुर में महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनाये गये कोविड केयर सेंटर की सराहना की। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि रतनपुर में 400 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जो होम आइसोलेशन पर इलाज करा रहे हैं।
तखतपुर नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिये टीम बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यहां पर 125 पॉजिटिव केस हैं, जो होम आइसोलेशन पर हैं। इन्हें भोजन व दवाईयां पहुंचाने के लिये टीमों का गठन किया गया है। मृत्यु होने की दशा में अंतिम संस्कार के लिये भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में कोविड से सम्बन्धित कार्यों के लिये कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने तखतपुर में कोविड अस्पताल में बेड की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने यहां ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में माह मई और जून में राशन भंडारण और वितरण की तैयारी की जानकारी ली। ग्रीष्म ऋतु में पीलिया के प्रकोप की संभावना रहती है, इसे देखते हुए जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश उन्होंने दिया।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगरपालिका क्षेत्रों में कोविड नियंत्रण के लिये किये गये उपायों की जानकारी दी और इसके लिये विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने परिवार का भी ध्यान रखने कहा।
बैठक में मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिया कि कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन के मरीजों के डिस्पोजल का निपटारा सावधानी से किया जाये।
बैठक में बिलासपुर से अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री नुपुर राशि पन्ना व अन्य अधिकारी शामिल हुए।
“नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” स्टाफ नर्स का नाम होगा नर्सिंग ऑफिसर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की घोषणा की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभारः श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर, 12 मई 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर राज्य की नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार “नर्सिंग सिस्टर” अब “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” कहलाएंगी जबकि स्टाफ नर्स का नाम नर्सिंग ऑफिसर होगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ये घोषणा की है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी व नर्सिंग छात्र-छात्राओं के साथ अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों की सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात समर्पण भाव से मरीजों की देखभाल कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव का सबसे बड़ा उदाहरण नर्सिंग स्टाफ प्रस्तुत करता है। उन्होंने कोविड काल में नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सों ने समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य किया। चिकित्सा सेवा में नर्स माँ के समान होती है। उनका दर्जा माँ के समान उच्च है क्योंकि वे मरीजों की देखभाल परिवार की तरह करती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्षों से लंबित कई सुविधाओं और व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर डॉ. रीना राजपूत, नीलिमा शर्मा, रंजना सिंह ठाकुर, सुमन देवांगन, कोमेश्वरी नवरंगे, प्रगति सतपुते, शीतल सोनी और नमिता डेनियल सहित पूरे नर्सिंग ऑफिसर को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
13 mins ago
जनसमस्या निवारण शिविर भड़ेसर में गोरेलाल बरेठ को तत्काल मिला किसान किताब
18 mins ago
प्रमुख सचिव ने पीएम श्री सेजस विद्यालय कुम्हारी का किया निरीक्षण