
कलेक्टर ने जिला निर्माण समिति एवं ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
कोण्डागांव, 24 मई 2023 l बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जिला निर्माण समिति एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कलेक्टर ने ग्रामवार कार्यों की स्थिति के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। जिसमें उन्होंने निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों, शहरी औद्योगिक पार्कों, आजीविका केंद्रों के कार्यों को विशेष महत्व देते हुए सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोण्डागांव प्रवास के दौरान घोषणा किये गये निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया। जिले में स्वीकृत सामाजिक भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति के समीक्षा करते हुए। उन्होने निर्माण एजेसिंयों को स्वीकृत कार्य पूर्ण होने के उपरांत नये कार्य देने तथा एक निर्माण एजेंसी पर अधिक कार्य का बोझ न देते हुए कार्य को समान रूप से वितरित कर कार्य की गति में वृद्धि हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, प्रभारी ईई आरईएस अजय चौधरी सहित सभी निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


