बिलासपुर 07 अगस्त 2020। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित दो आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर विधायक शैलेष पांडेय ने आज जानकारी ली । कि किस तरह शासन द्वारा कुपोषण योजना के अंतर्गत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। तथा योजना के अंतर्गत बच्चों बच्चियों को कब कब समूह केंद्र के माध्यम से क्या क्या दिया जाता है। नास्ते व भोजन में क्या क्या दिया जा रहा है। क्या पर्याप्त मात्रा में बच्चों को पोषक भोजन मिल रही है कि नही। इस संबंध में वहां के आसपास के लोगो से भी पूछताछ कर जानकारी ली गई ।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि जरहाभाठा केंद्रों के नए भवन के प्रस्ताव भी लिया गया है। आने वाले समय मे राज्य शासन द्वारा बिलासपुर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनाया जायेगा। जिसमे सारी सुविधाएं हो सके। जिससे बच्चो में शारिरिक विकास से साथ उनका बौद्धिक विकास भी हो सके।
इस दौरान में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक ,ज़िला अधिकारी पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्तिथ थी। साथ ही कांग्रेस के पार्षदगण उपस्थित थे।