
धनगांव में हुआ संगोष्ठी मिलान एवं सम्मान समारोह का आयोजन।
पामगढ़ 27 मई 2023। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव में संगोष्ठी मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ मना या गया मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धनगांव में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर संगोष्ठी मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

जिसके बाद प्रसिद्ध पंथी गायक एवं जागृति गायक राम विलास खूटे ने अनमोल वचन एवं अपने गीत के माध्यम से लोगों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष के बारे में बताया और अपने अंदाज में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गांव की बेटी योगेश्वरी बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलाईगढ़ अजीत दिवाकर, श्रीपाल बर्मन, भूपेंद्र बर्मन, भारत दिनकर, मनोज खरे, हर्षद बघेल, देवचंद भरद्वाज, अशोक बघेल, रोहित उदय, उप सरपंच रेशम खुटे, अनुराग बर्मन, रामकुमार लहरें, हेतराम बर्मन, क्षेत्रपाल बर्मन, जयपाल बर्मन,रामदयाल दिवाकर, रामनरेश बर्मन, गोपालचंद दिवाकर, जगन्नाथ दिवाकर, प्रमोद खूंटे, जगनाथिया लहरे, गिरधारी यादव, नेतराम दिवाकर, अमरनाथ बर्मन, अभिजीत बर्मन, छत्रपाल लहरे, सनी गायकवाड़, रवि सागर, और समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन स्वाथ्य विभाग और समस्त युवा साथी एवं गांव के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के अधिकारी कर्मचारी एवं एवं युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।



