ब्रेकिंग न्यूज़ : मुंगेली नगर पालिका के 3 भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल।

 

अतुल श्रीवास्तव/मुंगेली 20 दिसम्बर 2022। मुंगेली नगर पालिका परिषद के 3 भाजपा पार्षद पार्टी में अनदेखी से कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष भाजपा पार्षद मोना नागरे, सोनी जांगड़े, मोतिम बाई सोनकर ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। सदस्यता ग्रहण के समय मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस व नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,महामंत्री संजय यादव भी मौजूद रहे।

 

अपने कांग्रेस प्रवेश के बाद पार्षद मोना नागरे ने कहा कि मुंगेली के नगर पालिका अध्यक्ष बहुमत चुनाव के समय 6 क्रॉस वोट हुआ, तब भाजपा ने कहा था कि क्रास वोट करने वालों को निष्कासित किया जाए। बाद में पार्टी ने 5 पार्षदों को निष्कासित किया जबकि 1 को क्लीनचिट दे दी, मान सम्मान को ठेस पहुंचा है। फिर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पार्षदों ने कहा, भूपेश बघेल की सरकार मुंगेली जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले हैं। गरीब बच्चे इंग्लिश में पढ़ रहे हैं। सरकार के कार्य को देखते हुए उससे प्रभावित होकर हमने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close