बिलासपुर 24 अप्रैल 2021।बिलासपुर की नारी शक्ति टीम ने इस कोविड महामारी के संकटकाल में अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए कोविड मरीजो व उनके परिजनों को हर संभव मद्दत पहुँचाने का कार्य कर रही है। जिसके लिए नारी शक्ति की महिलाएं व युवतियां अलग अलग टीमें बना कर कार्य कर रही है।
इस टीम के द्वारा 24 घंटे लोगो की सेवा के लिए तत्पर होकर कोविड मरीजो व उनके परिजनों को हर तरह की मद्दत की जा रही है। ताकि इस कोरोना काल मे उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिसके लिए उनकी टीम के सदस्यों ने अपना मोबाइल नम्बर भी सार्वजनिक किया है ताकि लोग उनसे संपर्क कर उनकी मद्दत ले सके।
हॉस्पिटलों में बेड के लिए सम्पर्क करे-
(अदिति देवांगन-6263576475) एवं (प्रीतिं सिंह-7987349128 )
भोजन व्यवस्थाओ के लिए संपर्क करे-
(प्रियंका सिंह-9139588888) एवं (लता यादव-8226044730 )
ऑक्सीजन सिलेंडर व मेडिसिन के लिए संपर्क करे-
(नीतिशा पमनानी-8815033957) एवं (वर्षा चंद्रवंशी-9340614651 )
उंक्त सभी एक टीम के रूप में अलग- अलग जिले से फोन के माध्यम से जुड़ कर कार्य कर रही है , नारी शक्ति टीम में लगभग 150 से ऊपर युवतियां जुड़ कर यह कार्य कर रही। जो आज के युग में लोगो के लिए एक प्रेरणा बनी हुई है।
इस टीम के सयोंजक धनंजय गोस्वामी का कहना है आज के समय मे लडकिया हर क्षेत्र में आगे एक रही है तो मदद करने में क्यों नही.! आज के युग की लड़कियां लड़को से कम नही। टीम के सदस्यो के कार्यों की लोगो द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही।