बिलासपुर 02 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 03 जनवरी 2021 को दोपहर 1.30 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान बिलासपुर में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा जिले के प्रभारी मत्री श्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, सांसद श्री अरूण साव, संसदीय सचिव महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण डाॅ. रश्मि आशीष सिंह, नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, राज्य सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, नगर निगम सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।