बिलासपुर 22 नवम्बर2020। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी ने आज अपने बिलासपुर से कोरबा तक की “सतनाम संदेश यात्रा” का शुभारंभ महंत बाड़ा से किया।
पूज्य गुरु घासीदास बाबा के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सतनाम पंथ के लोगो ने द्वारा आज “सतनाम संदेश यात्रा” निकली गई जो यात्रा बिलासपुर से निकल कर कोरबा में समाप्त होगी। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के मंत्री रुद्रगुरु कुमार जी कर रहे है। आज सुबह यह यात्रा महंत बाड़ा से निकली जिसमे सतनामी पंथ के सभी सदस्यों, महिलाओं, युवाओं और सभी राज महंत ने बड़े उत्साह के साथ इस यात्रा में शामिल हुए।
इस यात्रा का जगह- जगह, चौक- चौराहों में लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री गुरु रुद्र कुमार का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ,संसदीय सचिव रश्मि सिंह,विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, पंकज सिंह, रविन्द्र सिंह और पार्षद रामा बघेल, विनय शुक्ला, सुदेश दुबे, रिंकू छाबड़ा,एल्डरमेन सुबोध केशरी, सीमा धृटेश, आदर्श पवार, भरत जोशी, शाश्वत तिवारी, संकल्प तिवारी, विनय जांगड़े ,आयुष सोनू कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।