बड़ी खबर:विधायक शैलेश पाण्डेय व ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन के बीच विवाद की जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच कमेटी हुई गठित जांच कमेटी 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पीसीसी अध्यक्ष को सौपेंगे
बिलासपुर 05 जनवरी 2021 मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के बिलासपुर दौरे के दौरान न्यूज़ सर्किट हाउस के बाहर विधायक शैलेष पाण्डेय व ब्लाक क्र 1 के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन आपस मे उलझ पड़े थे। इस मामले की शिकायत विधायक ने पीसीसी अध्यक्ष से की थी। मामला मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान की थी। इसलिए पीसीसी अध्यक्ष ने भी पूरे मामले को बड़ी ही गंभीरता से लेते हुए आज इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है । जो प्रत्यक्षदर्शियों व पदाधिकरियों से बात कर तीन दिनों के अंदर अपनी जाँच रिपोर्ट पीसीसी को प्रस्तुत करेगी।
उक्त जांच कमेटी में पीसीसी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री पीयूष कोसरे को रखा गया है। जो तात्काळ बिलासपुर दौरा कर उक्त घटना की जांच करेंगे व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।