कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने अब पुलिस प्रशासन हुई सख्त, सिविल लाइन क्षेत्र में डीएसपी स्नेहिल व टीआई शानिप रात्रे ने सम्हाला मौर्चा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 अप्रेल 2021।जिले में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे है आलम यह है कि अब हॉस्पिटलों में भी बेड़ की कमी होने लगी है। लेकिन अभी भी लोगो मे लापरवाह देखी जा रही है। बिना मास्क के लोग भीड़ भाड़ व बाजारों में घूमते देखे जा रहे है। सोशल डिस्टेंस भी मेन्टेन नही किया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण के आंकड़े हरदिन तेजी से बढ़ते जा रहा है ।

हालांकि जिला प्रशासन द्वारा जिला में 144 धारा लगाया गया है। आज से पूरे मार्केट को शाम 7 बजे तक बंद करने का फरमान भी जारी किया गया है, लेकिन फिर भी कुछ लोग लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे है जिसकी वजह से आज पुलिस को सख्ती बरतने की जरूरत पड़ गई है।

आज सुबह 11 बजे से ही सिविल लाइन सीएसपी स्नेहल साहू व सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे स्वयं मैदान पर उतरे नजर आए। उनके द्वारा देवकीनंदन चौक में आते जाते सभी की चेकिंग की जा रही थी व सभी लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन सख्ती से कराया जा रहा था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा बिना मास्क व तीन सवारी बाइक में बिठाए हुए लोगों पर चालान की कार्यवाही भी की गई। इसी तरह निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बिठाने वाले ऑटो चालको पर भी पुलिस ने चालान की कार्यवाही की ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close