ब्रेकिंग न्यूज:लोहर्सी स्कूल में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया

पामगढ़ 15 अक्टूबर 2022//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी विकास खंड पामगढ़ में विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया।शिक्षक शिक्षिकाओं एवम विद्यार्थियों ने डेटॉल हैंडवाश से हाथ धोए।बच्चों में उत्साह वर्धन हेतु प्राचार्य हैंडवाश देते गये एवम व्याख्याता सकीना मेडम पानी डालकर हाथ धुलाती गई।इको क्लब,स्काउट गाइड एवम छात्र परिषद के बच्चों का सहयोग रहा।प्राचार्य हेमन्त यादव ने कहा कि 20 से 40 सेकेंड तक पानी और हैंडवाश या साबुन से हाथ धोने से कई प्रकार के संक्रमणों से बचा जा सकता है।हाथों की स्वच्छता से महामारी जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।हाथ धुलाई दिवस प्रेरणा एवम संकल्प का दिवस है।हमे अपने हाथों के साथ समपूर्ण शारीरिक स्वच्छता पर पूर्ण ध्यान देना चाहिये।इस अवसर पर हाथ धोने के सही तरीके,समय एवम स्टेप को बताया गया।घरों में कम लागत वाली तरल साबुन बना कर रखने को कहा गया।त्योहारों के समय स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने बोला गया।स्कूल स्टाफ से प्रियंका गुप्ता,नीलिमा खूंटे,चंद्रहास खूंटे,नीरा पुरैना,अशोक कौशिक आदि के साथ बीएड प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों,छात्र संगठनों को स्वयम प्रेरित होकर अपने घरों में बच्चों बुजुर्गों ,अपने आस पास के परिवेश सभी जगह हाथ धुलाई के प्रति जागरूकता लाने की अपील की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close