33 केव्ही के करंट लगने से सिम्स में ईलाज के दौरान युवक की मौत।।खेत मे काम करने के दौरान हादसा हुआ ।। 33 केव्ही का तार बहुत नजदीक में झुल रही थी ,विधुत की विभाग की बड़ी लापरवाही।।
बलौदाबाजार – बीते 14 अगस्त को शाम एक 43 वर्षीय युवक खेत में काम करने के दौरान टुण्डरा रोड गिधौरी स्थित बंधाई खार के पास 33 केव्ही का तार ग्राम पचरी के लिये गुजरा है उसमे युवक को करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया था जिसे ईलाज के लिये बिलासपुर सिम्स ले जाया गया था। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार गिधौरी निवासी सुखीराम पिता रामायण पटेल 43 वर्ष घटना दिनांक 14 अगस्त शाम को खेत मे काम करने के लिये गया हुआ था जब काम करके निकल रहा था जिसमे युवक छाता पकडकर गुजर रहा था 33 केव्ही का तार बहुत नजदीक मे होने से करंट की चपेट आ गया ।करंट लगने से खम्भे पर जोरदार आवाज आई जो बहुत दुर तक गई। विधुत विभाग की घोर लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। 33 केव्ही का तार जमीन से लगभग 7 फिट की ऊचाई पर है।जबकि बडा लाईन कम कम 25 से 30 फिट की उचाई पर रहना था।आसपास मजदूर काम कर रहे थे उनकी नजर पडी थी जिसमे सुखीराम पटेल खेत मे करंट लगने से गिरकर पडा था जिसे तत्काल उठाकर घर पर लाया और शाम को ही परिजन बिलासपुर सिम्स में भर्ती किया गया था जहां ईलाज चल रहा था।चार दिन के बाद ईलाज के दौरान बिलासपुर सिम्स में मौत हो गई ।उधर गिधौरी में परिजनों को मंगलवार 18 अगस्त सुबह मौत हो जाने की खबर घटना की जानकारी होने पर परिवार में मातम छाया रहा और आसपास ग्रामीणो को घटना के बारे में पता चलने पर गांव में भी सनसनी फैल गई । विधुत विभाग से मुआवजा को लेकर चर्चा की गई जिसपर करंट लगने पर मुआवजे का प्रकरण तैयार करने तथा बिलासपुर से पोस्टमार्टम कर शव को शाम मंगलवार को गिधौरी लाया गया देखने के लिये आसपास ग्रामीण मौके पर पहुंचे हुये थे गांव मे पुरा शोक की लहर दौड़ गई।और जिसमे शव को देर रात को अंतिम संस्कार किया गया । जनप्रतिनिधियों ने विघुत विभाग से मृतक की करंट से मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है जिस पर विघुत विभाग के जेई.ताम्रकर एवं गिधौरी थाना प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से चर्चा कर शीघ्र ही प्रकरण तैयार कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।