फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर निकली साइकिल रैली

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

 

 

जांजगीर-चांपा, 29 नवंबर 2026। मेरा युवा भारत (MY Bharat), जांजगीर-चांपा द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर रविवार को ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 7 बजे हाई स्कूल ग्राउंड, जांजगीर-चांपा से साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं एवं साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अतिथियों ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां संस्करण विशेष रूप से भारत में ओलंपिक आंदोलन को बढ़ावा देने तथा भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के देश के सपने को समर्पित रहा। आयोजन के माध्यम से ओलंपिक के तीन मूलभूत मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान एवं मित्रता का संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग के महत्व से अवगत कराते हुए साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित साइकिलिस्टों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज के अन्य लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं से स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। आयोजन में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हितेश यादव, एसडीएम सुब्रत प्रधान, प्रभारी जिला खेल अधिकारी पुष्पा कोरी ,जिला युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर ,खेलो इंडिया के प्रशिक्षकों,एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close