कवर्धा में पेड़ों की कटाई और लकड़ी तैयार करने का दिया गया प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधोसंरचना मिशन की समीक्षा की, दो लेन और चार लेन सड़कों के लिए सर्वे कराने के निर्देश

 

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने कवर्धा के सिंगपुर बीट में पेड़ों की वैज्ञानिक तरीके से कटाई और लकड़ी के लट्ठे तैयार करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। इसमें मैदानी कर्मचारियों और श्रमिकों को जंगल में ही व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

 

वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य लकड़ी की गुणवत्ता बेहतर करना, जंगलों का संरक्षण करना और कटाई के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

 

लकड़ी की कटाई में तकनीक का सही इस्तेमाल

 

कार्यशाला में कर्मचारियों को बताया गया कि तय योजना के अनुसार पेड़ों की कटाई और लकड़ी की छंटाई कैसे की जाए। लकड़ी की लंबाई और उसकी श्रेणी के हिसाब से लट्ठे तैयार करने की तकनीक भी समझाई गई।

 

अधिकारियों ने बाजार की मांग के अनुसार अच्छी गुणवत्ता की लकड़ी तैयार करने और उपलब्ध लकड़ी का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया। इसके लिए निर्धारित लॉगिंग प्लान का पूरी तरह पालन करने की बात कही गई, ताकि निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सके।

 

श्रमिकों की सुरक्षा और जंगल का संरक्षण जरूरी

 

प्रशिक्षण के दौरान पेड़ों की कटाई करते समय श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े उपाय बताए गए। साथ ही यह भी समझाया गया कि कटाई के दौरान आसपास के छोटे पौधों और प्राकृतिक रूप से उगने वाले नए पौधों को नुकसान से कैसे बचाया जाए।

 

वन विकास निगम के प्रबंध संचालक अमरनाथ प्रसाद के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक राम अवतार दुबे, मंडल प्रबंधक राम कुमार सिदार सहित अन्य अधिकारी, कूप प्रभारी और मैदानी श्रमिक शामिल हुए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close