बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर स्कूलों में जागरूकता अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

 

 

जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा जिले के विद्यालयों में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीबाई चांपा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

 

बाल अधिकार और सुरक्षा के बारे में दी जानकारी

 

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने विद्यार्थियों को बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम, बाल तस्करी, शोषण, दुर्व्यवहार और बच्चों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।

 

विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे, सातों दिन संचालित निःशुल्क आपातकालीन सेवा है। संकट में फंसे बच्चे को तत्काल सहायता और आवश्यक संरक्षण दिलाने के लिए इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।

 

टीम ने बताया कि यदि कोई बच्चा अनाथ, बेसहारा, बाल श्रम में संलिप्त, बाल विवाह के खतरे में, शोषण या दुर्व्यवहार का शिकार अथवा किसी अन्य प्रतिकूल परिस्थिति में है, तो उसकी सूचना 1098 पर दी जा सकती है।

 

सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की भी दी जानकारी

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, बाल तस्करी तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी गई।

 

बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने बच्चों से कहा कि किसी परेशानी या खतरे की स्थिति में डरने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क को जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 

बच्चों ने पूछे सवाल

 

कार्यक्रम में वीडियो प्रस्तुति एवं संवादात्मक सत्र के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 

चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक विष्णु श्रीवास, काउंसलर अल्का फॉक, केस वर्कर डानी सोनवानी एवं भागीदारी सिदार ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम उन्मूलन एवं 1098 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

 

संकट में बच्चे की सूचना देने की अपील

 

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने अपील की कि किसी बच्चे के बाल श्रम, बाल विवाह, भीख मांगने, सड़क पर रहने, शोषण, उपेक्षा, लापता होने या अन्य संकटग्रस्त स्थिति में पाए जाने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देकर बच्चे की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग करें।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close