
अवैध शराब पर जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब पर जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 आरोपी गिरफ्तार
73 लीटर कच्ची महुआ शराब व 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण, बिर्रा और बम्हनीडीह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 73 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन तथा डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम तुस्मा एवं कुरियारी में दबिश देकर अनिता बंजारे के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब व 40 पाव देशी प्लेन शराब, संध्या बंजारे से 30 लीटर तथा देवचंद कुर्रे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
वहीं बिर्रा पुलिस ने प्रताप महिलंगे को करही के पास 12 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। बम्हनीडीह पुलिस ने संजय गोस्वामी निवासी सोठी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर उसे भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



