सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम

 

जांजगीर-चांपा 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डिजिटल सुशासन की इस अभिनव पहल के माध्यम से अब जांजगीर-चांपा जिले के नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन में सेवा सेतु पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना एवं आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए जा रहे है।

 

एक ही पोर्टल पर अनेक सुविधाएं

 

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित आवेदन, श्रम एवं राजस्व विभाग की सेवाएं सहित विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूर्व में नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब सेवा सेतु पोर्टल के जरिए नागरिक एक ही स्थान से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

 

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

 

ई जिला प्रबंधक जिला ई गवर्नेंस सुनील कुमार साहू ने बताया की लोक सेवा केंद्र अब सेवा सेतु केंद्र और ऑपरेटर सेवा सेतु प्रबंधक कहलाएँगे। जिले के सभी ब्लॉक के सचिवो को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ग्राम पंचायत स्तर के विवाह प्रमाण पत्र,भवन अनुज्ञा,स्ट्रीट लाइट बदलने,आवश्यक साफ़ सफ़ाई व्यवस्था,नाम परिवर्तन संबंधी राजपत्र अधिसूचना जैसे सेवायें जो ऑफलाइन था उसे अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जा रहा है।इस पोर्टल को वाट्सएप से भी जोड़ा गया है अब घर बैठें नागरिक वाट्सएप के माध्यम से सेवाओं और आवेदन की जानकारी ले सकते हैं। पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता से लोगों को जिला एवं तहसील मुख्यालय तक बार-बार आने की आवश्यकता कम होगी। इससे ग्रामीण नागरिकों को समय की बचत के साथ-साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।

 

पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा

 

सेवा सेतु केवल एक डिजिटल पोर्टल नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने वाला प्रभावी माध्यम है। ऑनलाइन आवेदन एवं ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनी है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सेवा सेतु पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग करें तथा ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाकर शासन की पारदर्शी एवं सरल प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close