सबसे दूर, सबसे पहले: नारायणपुर के 262 आदिवासी गांवों तक पहुंचेगा विकास

 

रायपुर, 21 मई 2026। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय अंचलों में विकास की नई रोशनी पहुंचाने के उद्देश्य से नारायणपुर जिले में “सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ जनभागीदारी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के 262 जनजातीय बाहुल्य गांवों को शासकीय योजनाओं से पूर्ण रूप से संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कलेक्टर ने अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए प्रशासनिक अमला सीधे गांवों तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान करेगा।

 

गांव-गांव पहुंचेंगे शिविर, मौके पर होगा समाधान

 

अभियान के अंतर्गत जिले के दुर्गम क्षेत्रों में विशेष जनभागीदारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। 255 गांवों में ‘आदि सेवा केंद्रों’ के माध्यम से जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 204 गांवों में पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

 

18 मई से 25 मई तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य परीक्षण, मेडिकल कैंप, ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं का त्वरित लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी गांवों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

 

शासन और ग्रामीणों के बीच मजबूत होगा विश्वास

 

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान केवल योजनाओं के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी से ही जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है। यह पहल आदिवासी समुदायों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग की अपील

 

प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार और शासकीय सुविधाओं से वंचित न रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close