सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, शिवरीनारायण और बंसुला में लगे जनसमस्या निवारण शिविर

 

जांजगीर-चांपा, 19 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार के तहत मंगलवार को नगर पंचायत शिवरीनारायण एवं ग्राम पंचायत बंसुला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

नगर पंचायत शिवरीनारायण के सतसंग भवन में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के नागरिक शामिल हुए, जबकि बम्हनीडीह विकासखंड के बंसुला क्लस्टर अंतर्गत 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ तत्काल लाभ भी प्रदान किया गया।

 

इस दौरान हितग्राहियों को जाल, जाति प्रमाण पत्र, किसान किताब, बी-1, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नक्शा-खसरा, चेक एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए। वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों की चाबियां भी लाभार्थियों को प्रदान की गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम शिविर का विशेष आकर्षण रहा। ग्राम पंचायत बंसुला में आयोजित शिविर में कुल 1171 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1108 मांग एवं 63 शिकायत से संबंधित आवेदन शामिल रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

 

20 मई को अमोरा में लगेगा अगला शिविर

 

सुशासन तिहार के अंतर्गत 20 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस क्लस्टर में अमोरा, सेंदरी, महंत, खैरा, दर्री, घुठिया, चौराभांठा, अवरीद, चोरभट्ठी, बुड़ेना, जगमहंत, सिंऊड़, दहिदा, बरबसपुर, सेमरा, तेन्दुआ, गिद्धा, पोंड़ी एवं कोटिया ग्राम पंचायत शामिल रहेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close