
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026/ सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जेंडर समानता के महत्व को बताना था।
कार्यक्रम में क्विज, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और समानता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
यह आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम “जेंडर फॉर हेल्थ” के अनुसार किया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
कार्यक्रम में देशभर के मेडिकल कॉलेजों में हो रही गतिविधियों की जानकारी भी दी गई, जिससे छात्रों को नई जानकारी मिली। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप सहित अन्य चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



