युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ

 

रायपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के नए आयाम विकसित कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और अनुशासन का विकास करते हैं। यह पहल युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर आकर्षित करने और उनके भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रशिक्षण की मिलेगी आधुनिक सुविधा

जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के संयुक्त प्रयास से जशपुर के इच्छुक खिलाड़ियों को पर्वतारोहण और क्लाइंबिंग की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में इस समूह में 15 सदस्य शामिल हैं, जिन्हें 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक दे रहे प्रशिक्षण

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल के मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करेगी।

रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट (PCGI), यूएस से अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण दल में तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक भी शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन दे रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close