ब्रेकिंग न्यूज़:तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर युवा साथियों ने अजय मधुकर को प्रधान पाठक बनने की बधाई दिए
जिला-जांजगीर चाम्पा अंतर्गत अजय मधुकर (शिक्षक) जो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जिन्होंने लंबे अर्से से हमारे ग्राम-पंचायत कुटराबोड़ विकासखण्ड -पामगढ़ में बतौर प्राथमिक शिक्षक गांव के अध्ययनरत विद्यार्थियों में रचनात्मक शिक्षा,शील, अनुशासन, नैतिकता,एवं व्यक्तित्व विकास के ऊपर परिणात्म कार्य कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप आज प्राथमिक स्तर के बच्चे भी अभिभावकों के अपेक्षानुरूप शिक्षा ग्रहण कर रहे है!
जो सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक में पदोन्नत होकर एक नयी ऊर्जा नए सोंच के साथ यथावत विद्यालय में सेवा प्रदान कर रहे है!
पदोन्नति की खबर से पूरे क्षेत्र एवं पदस्थ ग्राम पंचायत में हर्ष का माहौल है इसी तारतम्य में बसंत कुमार कुर्रे सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक चिंतक और “यूट्यूब स्टार सत्या – सतकुमार खरे विद्यालय पहुंचकर विश्व शांति का अग्रदूत तथागत गौतम बुद्ध जी का प्रतिमा भेंट कर पद्दोन्नति की बधाई एवं उत्तरोत्तर कामयाबी की बधाई दिए!
पदोन्नत प्रधान पाठक अजय मधुकर ने समस्त ग्राम वासियों का धन्यवाद स्वीकार करते हुये लगातार रचनात्मक एवम अनुकरणीय शिक्षा एवं नैतिकता के ऊपर कार्य करने की बात कहते हुये समस्त अध्ययनरत विद्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई प्रेषित किये!



