उडऩदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

राजनांदगांव 10 मार्च 2022 l छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 के अंतर्गत आज 10 मार्च 2022 को कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत जिले में गठित उडऩदस्ता दल ने परीक्षा केन्द्रों में का आकस्मिक निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय उडऩतदस्ता दल का गठन किया गया है। जिला स्तर पर गठित उडनदस्ता दल क्रमंाक 3 के उप संचालक समाज कल्याण एवं प्रभारी अधिकारी श्री बीएल ठाकुर अपने दल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगलपुर, अर्जुनी, डोंगरगांव, मोहड़, खुर्सीटिकुल, आमगांव, कुमर्दा, चिरचारीकला, जोशीलमती, गैंदाटोला का निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल क्रमांक 5 के प्रभारी अधिकारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस अपने दल के साथ राजनांदगांव विकासखंड के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सहायक अधिकारी व्याख्याता श्री वीरेन्द्र कुमार रंगारी ने बताया कि टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पेण्ड्री, भानपुरी, धनगांव, सुकुलदैहान, डिलापहरी, रेंगाकठेरा, श्री देवानंद जैन पब्लिक स्कूल, श्री देवानंद जैन शिक्षा मंदिर, गुरूनानक स्कूल अंगे्रजी एवं हिन्दी, गुजराती स्कूल, बख्शी स्कूल, रॉयल किड्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया है। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दलों द्वारा आज निरीक्षण किए गये परीक्षा केन्द्रों में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हुई।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close