कोटा क्षेत्र के ग्राम खरगहनी के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रोटरी क्राउन ने बांटे सूखा राशन

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 02 जून 2021।रोटरी क्राउन ने कोटा से कुछ दूर स्थित ग्राम-खरगहनी गांव में लगभग 100 परिवारों को सूखा राशन सामग्री सहित , सेनेटरी पैड , बिस्किट, केक और तेल आदि का वितरण किया गया ।

खरगहनी गांव में बहुत से ऐसे पीड़ित परिवार थे, जो करोना काल में बेरोजगार होने के कारण आर्थिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गये है, ऐसी स्थिति में रोटरी क्रॉउन ने उनकी मद्दत के लिए सामने आ कर मद्दत के लिए हाथ बढ़ाया है। रोटरी क्राउन की पूरी टीम ने इस गांव के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की जानकारी लेकर इस गांव में लगभग 1000 किलो चावल, 500 किलो आटा, 500 किलो नमक ,500 किलो शक्कर, 500 किलो राहर दाल ,500 किलो तेल ,200 किलो हल्दी, 2 कार्टन बिस्किट ,2 कार्टन केक और 1 कार्टन पैड का वितरण कर इनको बड़ी राहत पहुचने का कार्य किया है।

इस इस कार्य को सफल बनाने के लिए रोटरी फाउंडर पायल लाठ, अध्यक्ष पिंकी मनीष अग्रवाल सचिव एकता विरवानी, उपाध्यक्ष विनती अग्रवाल एवं सदस्य अमृति अग्रवाल आदि का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा।

राशन सामग्री को एकत्रित करने में रोटरी क्राउन के सदस्य श्रद्धा खंडूजा, दीपा अग्रवाल ,सुधा शर्मा, प्रिया दुआ ,निकिता ,सुदीक्षा सखूजा ,पिंकी अग्रवाल, पायल लाठ ,एकता विरवानी, विनती अग्रवाल ,अमृति अग्रवाल,जगमीत,अंकिता संनाद,नेहा चौरसिया, निशा मोटवानी, हेमा दहला नी, रुचिका अग्रवाल, पिंकी सिंघानिया, खुशबू बुधिया, नूपुर घोष आदि का अमूल्य सहयोग रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close