बिलासपुर 02 अप्रैल 2021।मुख्य सचिव छ.ग. शासन श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कान्फें्रसिंग के माध्यम से टीकाकरण की स्थिति, डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग, आईजी पुलिस श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल व अन्य संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल हुए।