विधायक शैलेष पाण्डेय की अनुशंसा पर जिम ट्रेनर विक्रांत को मिली आर्थिक सहायता, विधायक की अनुशंसा पर अभी तक 500 से अधिक लोगों को मिल चुकी है आर्थिक मद्दत

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 01 अप्रैल 2021। एक बार फिर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल जिम ट्रेनर को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

नूतन चौक स्थित जिम के ट्रेनर विक्रांत प्रकाश कुछ दिनों पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। जिसके इलाज के लिए बड़े पैसों की आवश्यकता थी उनके कुछ साथियों ने उसकी आर्थिक सहायता के लिए रिवर व्यू में चाय बेचकर व कुछ स्वयं से कुछ पैसा जुटा कर उनकी सहायता करने की कोशिश की थी। लेकिन इलाज के लिए जितने पैसों की आवश्यकता थी उतनी नही जुटाई जा सकी। इसलिए नगर विधायक शैलेष पाण्डेय से मद्दत की गुहार लगाई गई।

 विधायक पाण्डेय ने तात्काल इस विषय पर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखा था। जिसकी अनुशंसा पर 1 लाख 08 हजार 250 रुपयों की राशि विक्रांत प्रकाश के इलाज के लिए प्रदान किया गया है। जिसके लिए विक्रांत के परिवारवालो ने मुख्यमंत्री व विधायक शैलेष पाण्डेय को अपना आभार व्यक्त किया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close