
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कोरोना के संबंध में घर -घर जाकर दिया सन्देश
ग्लोबल छत्तीसगढ़ टीम

आज दिनांक 28/03/2020 को ग्राम पीपरछेड़ी ब्लॉक कसडोल के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 के कार्यकर्ता श्रीमती देवकी सोनी द्वारा टोला पारा के निवासियों को विश्व महामारी कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए लॉक डाऊन में घर पर ही रहने की सलाह दिया। लॉक डाऊन का पालन करने लोगो को समझाया कि सरकार ये सब हमारे जिंदगी बचाने के लिए कर रही है और साबुन से हाथ धोते रहने के सुझाव के साथ-साथ अपने तरफ से निशुल्क 100 नग मास्क घर-घर जाकर वितरीत किया गया।

श्रीमती देवकी सोनी अपने टोला पारा में मास्क वितरण किया जिस मय सरपंच मानसिंग निर्मलकर , 2 वार्डो के पंच के घर भी मास्क वितरित किया गया। श्रीमती देवकी सोनी द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य के लिए ग्रामवासी और सरपंच ने बहुत प्रशंसा किया है।
👏🏼 global36garh news
https://chat.whatsapp.com/JR55tQX1x4s3uUx4VKsWd5



