सांसद साव ने वैक्सीनेशन सेंटरो का किया दौरा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 12 मार्च 2021। सांसद अरूण साव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ वेक्सीनेशन सेंटरों का दौरा कर जायजा लिया एवं नागरिकों और चिकित्सको एवं स्टॉफ के लोगों का उत्साह बढ़ाया।

कोरोना के खिलाफ निर्णायक लडाई के अंतर्गत दूसरे चरण में 60 वर्ष की उम्र से अधिक के सभी नागरिक एवं 60 वर्ष से 45 वर्ष के उम्र तक के विभिन्न श्रेणी के नागरिकों का वेक्सीनेशन विभिन्न सेंटरों में किया जा रहा है। आज सांसद अरूण साव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सिम्स एवं आयुर्वेदिक महाविद्यालय के वेक्सीनेशन सेंटर का जायता लिया। जहॉ पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर चर्चा किया उनका कुशल क्षेम जाना। द्वितीय डोज का वेक्सीनेशन कराने आये लोगों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। सभी ने कहा कि प्रथम वेक्सीनेशन के बाद उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। इसीलिए सभी को बिना डर के वेक्सीनेशन कराना चाहिए। सिम्स के डीन एवं आयुर्वेदिक महाविद्यालय प्राचार्य एवं वहॉ पदस्थ डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टॉफ से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। दोनो वेक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेने के बाद श्री साव ने सभी लोगों से आग्रह कि द्वितीय चरण के लिए पात्र सभी नागरिक वेक्सीनेशन सेंटर जाकर आवश्यक रूप से वेक्सीन लगाये।

इस अवसर पर पूर्व महापौर किशोर राय, मनीष अग्रवाल, निखिल केशरवानी, ऋषभ चतुर्वेदी, अनमोल झा, वेदांत शुक्ला, राम प्रसाद साहू, देवेश खत्री, संदीप केसरी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close