बिलासपुर 12 मार्च 2021।शुक्रवार को छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुंगेली नाक ग्रीन पार्क मैदान में एक विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी को आम लोगों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए सजाया गया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी पहुँचे जहाँ महापौर रामशरण यादव ने उनसे मांग करते हुए कहा कि शहर में खादी ग्रामोद्योग का एक शो रूम हो इस पर छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी शहर में सो रूम खोलने पर हामी भरते हुए जगह की तलाश करने कहा।
इस दौरान विधायक शैलेश पांडे, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ,राजेश राणा, राजेंद्र शुक्ला ,राजेश शुक्ला ,रामा बघेल, जावेद मेमन, श्रीमती आशा सिंह, बृजेश साहू अर्जुन सिंह तथा ऋषि एवं कमल ,मोहन उमेश और रेहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।