राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं अधिकारी : कलेक्टर जन्मेजय महोबे

 

जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों और लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर ने नक्शा बटांकन के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। अपेक्षित गति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्शा बटांकन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निराकृत किया जाए।

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक की समीक्षा

 

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्रेशन और बकेट क्लेम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

 

इसके साथ ही स्वामित्व योजना और स्वामित्व कार्ड वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

नामांतरण-बंटवारा के लंबित मामलों को करें जल्द निराकृत

 

कलेक्टर महोबे ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अविवादित एवं विवादित नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों की तहसीलवार स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, ई-कोर्ट और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को शिकायतों और प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

राजस्व सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

 

कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार से संबंधित प्रकरणों में भी आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने को कहा।

 

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे आम नागरिकों से जुड़ी हैं। शासन की योजनाओं और राजस्व सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सुगमता और समय पर पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

बैठक में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close