बिलासपुर 20 अप्रैल 2021।इस कोविड महामारी मे लोग जंहा मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे है, मौत के आंकड़े हर रोज बढ़ रहे है ,इस महामारी से कोई अपनी माँ, तो कोई अपना भाई खो दिया है । देश मे इतना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर नही है कि इतनी बड़ी अचानक आई त्रासदी का एक साथ सामना कर सके। शासनतंत्र मरीजो की जान बचाने में नाकाम हो रही है, देश की बहुत बड़ी आबादी आज इस त्रासदी का शिकार हुई है, इतनी बड़ी आबादी का शासकीय हॉस्पिटलों में एक साथ उपचार संभव नही है, ऐसे में कुछ लोग मजूबरन अपनो की जान बचाने निजी हॉस्पिटल में जा रहे है लेकिन यँहा तो लूट मची हुई है, ये कोविड महामारी को अपने लिए एक अवसर देख रहे है और लगे है पैसा बनाने में। हाल तो ऐसा हो गया है कि मरीज बच भी गया तो हॉस्पिटल की बिल देखकर मर जायेगा।
आज वक्त है इस त्रासदी से अपने देश की जनता को सुरक्षित बचाने का, देश के साथ खड़े रहने का। निजी हॉस्पिटलों को चाहिए कि वे मानवता दिखाये व सिर्फ उतना ही बिल चार्ज करे जो अति आवश्यक हो, हॉस्पिटल चलाने के लिए ।ताकि इस संकट की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा आम लोगो को मद्दत पहुँचाई जा सके।