सक्ती की नई कलेक्टर बनीं जयश्री जैन, जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार

 

 

सक्ती, 24 अगस्त 2026। सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सोमवार को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जेठा पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। वह सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।

 

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्रीमती जैन ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप आमजन के हित में त्वरित एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित कलेक्ट्रेट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

उल्लेखनीय है कि श्रीमती जयश्री जैन इससे पहले संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ थीं।

 

पदभार के पहले ही दिन कलेक्ट्रेट की शाखाओं का निरीक्षण

 

पदभार संभालने के बाद कलेक्टर श्रीमती जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।

 

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति और तय समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा।

 

जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता

 

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र राहत दिलाना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता रखते हुए शासन की योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close