रोटरी क्वीन ने कोटा के आदिवासी ग्राम माझिपारा के ग्रामीणों को बाटे गर्म कपड़े, “हमारा उद्देश्य समाज के निचले तबके के लोगो को हर संभव मद्दत पहुचाना है” – शिल्पी चौधरी

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 30 दिसंबर 2020। रोटरी क्लब क्वीन ने आज बिलासपुर जिले से दूरस्थ आदिवासी अंचल के ग्राम माझिपारा के ग्रामीणों को गर्म कपड़े वितरित किये।

       रोटरी क्लब क्वीन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर आज बिलासपुर जिले से पचास किलो मीटर दूरस्थ कोटा विकासखंड स्थित आदिवासी ग्राम माझिपारा में पहुंचकर वंहा के 6 माह से 10 वर्ष के ग्रामीण बच्चों को इस ठण्ड के मौसम से सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़े वितरण किये। ताकि इस कड़कड़ाती ठंड की मार से इन बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकें। इसके साथ ही सभी छोटे बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट का पैकेट्स भी संस्था द्वारा वितरण किया।

रोटरी क्लब क्वीन की अध्यक्षा शिल्पी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के निचले तबके के लोगो को हर सम्भव मद्दत पहुचाकर उनकी हर संभव मद्दत करना है । तथा अभाव में जीवन यापन कर रहे नंन्हे बच्चों तक पहुँचकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। इसी उद्देश्यों को लेकर हम व हमारी संस्था लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।

           इस अवसर पर रोटरी क्वीन की अध्यक्षा शिल्पी चौधरी, सचिव मनीषा जायसवाल, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह एवं क्षमा सिंह के साथ संस्था के सभी सदस्य उपस्थिति रहे। रोटरी क्वीन द्वारा समय समय पर ऐसे प्रयास कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाकर उन्हें लाभन्वित किया जाता रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close