शास. उच्च. माध्य. विद्या. तुमान के स्वयं सेवकों द्वारा चलाया जन जागृति अभियान ।

 कोरबा 22 दिसम्बर 2020। शा .उ. मा. विद्यालय तुमान के राष्ट्रीय सेवा योजना के” ब्लू ब्रिगेड”स्वयं सेवकों द्वारा प्राचार्य पी. पटेल के संरक्षण कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्री डी. आर. पटेल एवं श्रीमती कल्पना शर्मा के नेतृत्व एवं जिला संगठक प्रोफेसर वाई. के. तिवारी एवं गोविंद माधव उपाध्याय कार्यक्रम अधिकारी कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में कोविड 19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु एक जन जागृति रैली का आयोजन किया गया ।

रैली प्रातः 10 बजे शा. उ. मा. विद्यालय तुमान से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तुमान में आने _जाने वाले राहगीर एवं ग्रामीण को मास्क एवं साबुन वितरण किया गया तत्पश्चात दोपहर 1.30 बजे ग्राम बरपाली के बस स्टैंड में मास्क एवं साबुन वितरण तथा आम जनता को शासन द्वारा जारी बचाव के नियमों का ईमानदारी से पालन करने हेतु मोटिवेशन के साथ समाप्त हुआ ।

इस अभियान में गायत्री प्रज्ञापीठ बरपाली के कार्यकर्ता एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोरबा के कार्यकर्ता भी विशेष रूप से अपने अपने बैनर एवं टीम के साथ उपस्थित थे ।कार्यक्रम को कोरबा के ख्यातिप्राप्त एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ के. सी. देबनाथ ने भी संबोधित किया । तत्पश्चात वाई. के. तिवारी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना कोरबा के द्वारा कोरोना गीत के साथ अपना उद्बोधन व्यक्त कियाl कार्यक्रम में शा .उ .मा विद्यालय तुमान के स्टॉफ के अनिल कुमार निर्मल एम .एल .साहू , ब्रिजिया राजवाड़े, कार्यक्रम अधिकारी डी .आर .पटेल , राजकुमार पटेल , देवकुमार मिरी, नान्हे दास महंत , एवं ग्रामीण विशेष रूप से उपस्थित थे l

कार्यक्रम का सफल संचालन ए. के. निर्मल ने किया एवं आभार व्यक्त प्राचार्य पी. पटेल के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों में प्रकाश खांडे, रमाकांत पटेल, करण दिव्य, नरेंद्र मैत्री, कमलेश पटेल ,बृजेश पटेल, समीर भारद्वाज, राज पटेल,अंजू पटेल ,काजल पटेल, मेघा पटेल, कौशिल्या कंवर, रिया रजक, निशा, पुष्प लता कंवर, उमा केवट, रीना कंवर, पूजा पटेल, माधवी आदि का विशेष योगदान रहाl

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close