गौठान के माध्यम से बहुत सारी दैनिक उपयोग क़ी चीजो का निर्माण हो रहा है – रामशरण यादव (महापौर), -संभाग के सभी थानों में गोमूत्र से बने गोनाइल का उपयोग किया जाय- दीपांशु काबरा (आईजी)

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 21 दिसंबर 2020। शहर के मोपका स्थित गोठान के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आज महापौर रामशरण यादव एवम पुलिस महा निदेशक दीपांशु काबरा को गौठान के गायों के गोमूत्र से निर्मित गोनाइल भेंट की ।

    इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने गोमूत्र से निर्मित गोनाइल को उपयोगिता को लेकर कहा की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की मिशन प्रबंधक एवँ उनके पूरे टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि गोठान के माध्यम से बहुत सारी दैनिक उपयोग की चीजों का निमार्ण हो रहा है,ऐसे में प्रदेश में ही नही भारत देश मे भी छत्तीसगढ़ का मान – सम्मान बढ़ रहा है । महापौर ने कहा कि राष्ट्रिय शहरी आजीविका मिशन को आने वाले समय मे ऐसे कार्यो के लिए, निगम प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की बात कही !

     वही आई जी दीपांशु काबरा ने कहा की गोमूत्र से निर्मित गोनाइल को वोकल फ़ॉर लोकल की संज्ञा दी,आई जी काबरा ने कहा की संभाग के सभी थानों में गोमूत्र से बने गोनाइल का उपयोग किया जाय ऐसा प्रयास किया जाएगा एवँ राष्ट्रीय आजीविका मिशन की पूरे टीम को बधाई दी ।

      इस अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक श्रीमती माया शुक्ला और समूह की अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close