प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर गांधी जयंती के दिन रखेंगे उपवास।। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती से अंबेडकर जयंती तक चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान।।
रायपुर 28 सितंबर 2020 – प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रांताध्यक्ष करण सिंह अटरिया के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित आवाज बुलंद करने के लिए 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के दिन उपवास रखकर राज्य स्तर पर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध किया जावेगा। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ बस्तर से संभागीय अध्यक्ष ए आर जाटव द्वारा अवगत कराया गया है कि कोविड-19 महामारी में युद्ध स्तर पर आवश्यक सेवाओं में कार्य करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी इस खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए राज्य सरकार के साथ सहयोग एवं महामारी के खिलाफ लड़ाई में उच्च स्तर पर योगदान दे रहे हैं। इस महामारी में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा लाभ तथा अल्पवेतनभोगी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जावे। संघ द्वारा प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के दिन उपवास रखकर राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ राज्य सरकार से चुनावी घोषणा पत्र में उल्लेखित अनुसार निम्नलिखित मांग करता है:-
1- प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगम, मंडल ,बोर्ड, आयोग, स्वशासी संस्थाओं में कार्यरत अल्पवेतनभोगी, मानदेय, दैनिक वेतन भोगी, ठेका प्रथा के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, कोटवार, भंडार गृह निगम कर्मचारी, प्रशिक्षित गौसेवक, मध्यान्ह भोजन रसोईया, ग्राम पटेल, जन स्वास्थ्य रक्षक, मलेरिया वर्कर, सफाई सेवक, सहकारी बैंक कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी सहित अन्य अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाये।
2- कोविड-19 में सेवा दे रहे अधिकारी कर्मचारियों का सुरक्षा बीमा अनिवार्य रूप से किया जाये।
3- प्रदेश के लिपिकों, महिला पर्यवेक्षिका,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, फार्मेसिस्ट,स्टॉफ नर्स का पद नाम परिवर्तन नर्सिंग ऑफिसर करने तथा इन सभी कर्मचारियों का ग्रेड पे संशोधन करने एवं अन्य संवर्ग की वेतन विसंगति का निराकरण शीघ्र किया जाये।
4- प्रदेश में 2004 से नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों का एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये।
5- प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर 300 दिवस का अवकाश नगदीकरण स्वीकृत किया जाये।
6- वेतन वृध्दि, महंगाई भत्ता, सातवें वेतन आयोग के एरियर के भुगतान संबंधी रोक को शीघ्र हटाया जाये।
7- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे लागू किया जाये। उपरोक्त मांगों को लागू करने के लिए राज्य शासन ध्यान आकृष्ट करते हुए संघ के ए आर जाटव, सुरेश सिंह, सेवाराम, मातादीन सोलंकी, धरमसिंह, आरके सुमन, हरिसिंह राजोरिया, अशोक कुमार सोनवानी, अखिलेश सिंह उचाड़िया, एच.बी. अंसारी, टी यु हाशमी, राजू गौड़ ठाकुर, संजय सिंह राठौर, रोहित सिंह भदौरिया, गजाधर साहू, श्याम लाल साहू, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती गीता बडगे, श्रीमती दुलेश्वरी कुर्रे, डी एस पैकरा, टीएस वरकडे, के एस परते, किशोर पटेल, के पी श्रीवास आदि पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है की उक्त मांगों के समर्थन में गांधी जयंती से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती तक प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
Live Cricket
Live Share Market