कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 14 सितम्बर 2020। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07752-251000 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी श्री मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर हैं। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। जिसके लिए 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।

नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सु़श्री टीना नामदेव राजस्व निरीक्षक पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेगी। उनका मोबाईल नंबर 7000657519 है। इसी तरह श्री हरीलाल यादव सहायक गे्रड-3, श्री गौरव साहू सहायक गे्रड-3, श्री अनथराम साहू सहायक गे्रड-3, श्री बलराम साहू सहायक गे्रड-3 कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक सुश्री शिल्पा मेहर राजस्व निरीक्षक पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेगी। उनका मोबाईल नंबर 88171-08300 है। उनके साथ श्री अजीज खान सहायक ग्रेड-3, श्री अनिल सहायक ग्रेड-3, श्री देवेन्द्र जिवतोड़ अनुरेखक, श्री आशित कुमार यादव सहायक ग्रेड-3 कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक श्री पुलकित साहू नायब तहसीलदार पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। उनका मोबाईल नंबर 91792-99977 है।

उनके साथ श्री विशााल निर्मलकर सहायक ग्रेड-3, श्री हेमन्त कुमार माथुर सहायक गे्रड-3, श्री विजय कुमार महिलांग सहायक ग्रेड-3, श्री सीताराम वस्तकार सहायक ग्रेड-3, श्री विदेश्वर सिंह सहायक ग्रेड-3 और श्री बालकृष्ण पाण्डेय सहायक ग्रेड-3, कक्ष में उपस्थ्ति रहेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close