बिलासपुर 04 सितंबर 2020। विधायक शैलेश पांडेय ने शहर में 3 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। निजी स्कूलों की तर्ज पर शासकीय स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई के लिए शासन द्वारा शहर में 3 स्कूल खोले गए थे। जिसे बाद में 3 और बड़ा दिया गया था। लेकिन अब 3 और खोलने का प्रस्ताव विधायक शैलेष पांडेय द्वारा शासन को भेजा गया है।
शहर में अभी कुल 6 इंग्लिश मीडियम स्कूल है 3 और खुलने के बाद कुल 9 हो जाएंगे। छात्रों की बढ़ती हुई संख्याओ को देखते व पेरेंट्स की मांगो पर इसकी संख्या बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही हैं। इससे निम्न व माध्यम वर्गीय परिवार को बड़ी राहत भी मिल रही है। अब निजी स्कूलों में भर्ती कराने पर जो भारी भरकम फीस इन मध्यमवर्गीय व निम्नवर्गीय लोगों को लगती थी उससे उनको निजात मिल सकेगी। साथ ही उनके बच्चे भी अब इंग्लिश मीडियम में पड़ सकेंगे। शासन ने इसी मनसा से धीरे धीरे हिन्दी मीडियम स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में तब्दील करने जा रही है।