जांजगीर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

 

जांजगीर-चांपा, 22 अगस्त 2026। जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आज 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद कमलेश जांगड़े ने किया।

 

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, इंजी. रवि पाण्डे, अमर सुल्तानिया, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, हितेश यादव, नंदनी राजवाड़े, विवेका गोपाल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

चार दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच जोन से खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इसमें मल्लखंब के बालक एवं बालिका वर्ग में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग तथा हैंडबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

 

शुभारंभ अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान मल्लखंब एवं हैंडबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close