रायपुर 03 सितंबर2020। जिस तेजी के साथ राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। और संक्रमित मरीजो की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इन हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन रविवार से आने वाले रविवार तक एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा सकती है।
हालांकि इस बात को लेकर शासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है की राजधानी में लॉक डाउन लगाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन की अभी इस विषय पर मंथन जारी है। संभवतः देर रात इसकी पुष्टि भी हो जाय।