बिलासपुर 25 अगस्त 2020। आज मिले कोरोना मरीज़ो की संख्या ने जिले के अब के संख्याओं के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। जिले में बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्याओं को देखकर शासन प्रशासन सभी के हाथपांव अब फूलने लगे है।
आज 72 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमे शहर के कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव की भी कोरोना रिपोर्ट पोसेटिव आई है। जिससे सभी संपर्क में आये हुए कांग्रेसी नेतागण सकते में है। हाल ही में अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित एक सम्मान समारोह में संसदीय सचिव रश्मि सिंह व जिला पंचायत सचिव अरुण सिंह चौहान के साथ शामिल हुए थे। अब देखना होगा कि क्या इन लोग भी कोरोना संक्रमित तो नही हुए है।
आज मिले पोसेटिव मरीजो में बिलासपुर से सबसे अधिक 44 मरीज मिले है। वंही मस्तुरी से 16,बिल्हा से 08,तखतपुर से 02,कोटा से 02 मिले है। वंही आज संभागीय कोविड हॉस्पिटल से 11 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।