बिलासपुर 2 जून 2020। नवपदस्थ कलेक्टर श्री सारांश मित्तर ने आज सुबह स्मार्ट सिटी बिलासपुर का दो घंटे तक व्यापक भ्रमण कर विकास एवं निर्माण कार्य तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर ने सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जाना। विद्या नगर, विनोबा नगर में नाली सफाई को देखने पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देषित किया कि प्रत्येक वार्ड में सड़कों व नालियों की प्रतिदिन सफाई हो। नालियों से कचरे निकालने के बाद उन्हें सड़को में डम्प न करें। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। कचरे को तत्काल उठाया जाये। व्यावसायिक परिसर और वार्डों में कचरे का ढेर न लगे। गीले एवं सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह किया जाए। नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिये विशेष हिदायत दी।
कलेक्टर ने अमृत मिशन योजना के तहत बिछाई जा रही पाईप लाईन के कार्य का अवलोकन किया और रेस्टोरेशन का कार्य भी साथ-साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने व्यापार विहार में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण किया और कार्य को युद्ध स्तर पर करते हुए बारिश के पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया।
अरपा नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिये नदी के दोनों ओर बनने वाले रिवर व्यू सड़क के लिये चयनित स्थल शनिचरी रपटा, रिवर व्यू और इंदिरा सेतु में जाकर श्री मित्तर ने पूरी योजना के लिये स्थल का निरीक्षण किया। नगर निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक दोनों ओर 1.8 किलोमीटर सड़क बनायी जायेगी। जिसमें वृक्षारोपण, आकर्षक लाईट और अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर श्री मित्तर ने प्रस्तावित योजना के नक्शे और ड्राईंग डिजाईन का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिलासपुर श्री देवेन्द्र पटेल, स्मार्ट सिटी के तकनीकी जीएम श्री सुधीर गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम श्री खचांजी कुम्हार, ईई श्री पी.के.पंचायती सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, 40 वार्डों में नाली सुधार के लिए ₹2 करोड़ और दो मुक्तिधामों के लिए ₹1 करोड़ देने का ऐलान
12 hours ago
भिलाई को ₹154.66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
12 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ, बोले- छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाना है लक्ष्य