जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष एक जून से कार्य करेगा
बिलासपुर 27 मई 2020। जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से कार्य करेगा। आगामी वर्षाऋतु 2020 में बाढ़, अतिवृष्टि आदि से बचाव एवं सहायता हेतु इसे स्थापित किया जा रहा है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-251000 है।
राहत शाखा प्रभारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज केसरिया को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 9424228958 है। भू अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक श्री दुष्यंत कीर्तिमान कोशले को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 9753646986 है।
Live Cricket
Live Share Market