शहर के प्रतिष्ठित श्रीरामकेयर हॉस्पिटल के वार्ड बॉय द्वारा भर्ती मरीज के साथ रेप का मामला आया सामने सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

बिलासपुर- शहर के प्रतिष्ठित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती एक लड़की के साथ हॉस्पिटल के ही दो वार्ड बॉय द्वारा मिलकर हॉस्पिटल में एडमिट एक लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।कल रात इसकी शिकायत लड़की के पिता ने सिविल लाइन थाना में की है। पुलिस कर रही है जाँच।
लड़की बिलासपुर से लगे पास के ही एक गांव की है। इंजीनियर प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। 18 मई की सुवह यूवती की मां ने बेटी को चाय बनाकर दिया। चाय पीने के बाद वह सोने चली गयी। कुछ ही देर में उसके मुंह से झाग निकलते देखा गया । युवती ने बताया कि वह दवाई खायी है। जो रिएक्शन हो गया है। तब तत्काल घरवालों ने उसे सिम्स लेकर आये जंहा उसकी हालत गम्भीर होता देख श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जंहा उसकी हालत में सुधार होते नजर आ रही थी इसी दरमयान 22 मई सुबह लड़की ने अपने पिता को इशारों में कुछ बता रही थी लड़की के चेहरे पर ओक्सिजन मास्क लगा हुआ था इसलिए पिता उसकी इशारों को नही समझ पाए तब लड़की ने पेन व कागज की मांग की और उसमे 21 मई की रात को अपने साथ दो वार्ड बॉय द्वारा बारी बारी से रेप किये जाने की बात बताई।
रेप की बात सुनते ही पिता सुन्न हो है दिन भर परेशान रहे इस बीच लड़की को नीद की इंजेक्शन भी दी जा रही थी और लड़की ने जब दोबारा पिता को रेप की बात बताई और कहा कि इससे उसे बेहद दर्द हो रहा है तब पिता से रहा नही गया और वो सिविल लाइन थाने जाकर घटना की सारी जानकारी पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल हरकत में आई और श्री राम केयर पहुची जंहा देर रात तक जांच पड़ताल जारी रहा।

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है । जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

 

पुलिस ने लड़की की सुरक्षा की दृष्टि से आईसीयू के बाहर एक पुलिस तैनात कर दी है तथा आई सी यू में लड़की के साथ उनकी मां को भी रखने को कहा गया है।

 

श्री राम केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित सोनी से हमने सम्पर्क करना चाह पर सम्पर्क नही हो सका।
Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close